Cric F Latest News ICC Rankings Recent Match
  Kuldeep Yadav          
23-07-2026 08:08:17
कुलदीप यादव का बड़ा फैसला, इंडिया की प्लेइंग 11 में नहीं मिला मौका, अब इंग्लैंड में इस टीम के लिए मचाएंगे गदर!



Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव को टीम इंडिया के लिए खेलने के इतने मौके नहीं मिल पा रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी वो पूरी तरह इग्नोर हो गए. अब कुलदीप ने बड़ा फैसला लिया है और वह इंग्लैंड की एक टीम से खेलने जा रहे हैं.

Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव मौजूदा समय में दुनिया के सबसे शानदार स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं. हालांकि, टीम इंडिया में उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिल पा रहे हैं. टेस्ट टीम में उन्हें आसानी से जगह नहीं मिल पाती है और T20I टीम से उन्हें बाहर कर दिया गया है. कुलदीप यादव अभी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. अब वह इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप और वनडे कप खेलते नजर आएंगे.

यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे कुलदीप यादव
कुलदीप यादव को टीम इंडिया में उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे हैं और यह देखकर फैंस बेहद हैरान हैं. तीसरे वनडे में जब जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर थे, तब सभी उम्मीद कर रहे थे कि कुलदीप को प्लेइंग 11 में मौका दिया जाएगा. हालांकि, मैनेजमेंट ने उन्हें एक बार फिर इग्नोर कर दिया. कई दिग्गजों ने इसी वजह से टीम मैनेजमेंट की जमकर आलोचना भी की. कुलदीप अभी फ्री हैं, क्योंकि वो जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज का हिस्सा नहीं हैं

कुलदीप यादव ने इसी वजह से बड़ा फैसला किया है. यॉर्कशायर ने ऐलान किया है कि भारतीय टीम का यह धाकड़ स्पिन गेंदबाज अब उनके क्लब के लिए खेलेगा. कुलदीप सितंबर में यॉर्कशायर के लिए वनडे कप में कुल 5 मैच खेलते नजर आएंगे. इसके अलावा वह बचे हुए चार काउंटी मैचों में से तीन में खेलेंगे. कुलदीप इंग्लैंड के इस क्रिकेट क्लब के लिए कुल 8 मैचों का हिस्सा बनेंगे.



कुलदीप यादव का कैसा है टेस्ट और वनडे में रिकॉर्ड?
कुलदीप यादव ने भारत के लिए 2017 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक 18 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया है और कुल 79 विकेट झटके हैं. इसी बीच उनका औसत 22.53 रहा है. कुलदीप यादव टीम इंडिया के लिए 121 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 27.04 की औसत से 194 विकेट लिए हैं. उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड बेहद शानदार है. इसके बावजूद उन्हें मौके नहीं मिल पा रहे हैं. अब कुलदीप काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर टीम मैनेजमेंट को यह संदेश दे सकते हैं कि उन्हें नजरअंदाज करना बड़ी गलती होगी.