22-07-2026 07:42:47 पाकिस्तानी खिलाड़ी विवाद पर काव्या मारन ने ऐसे दिया जवाब, ‘द हंड्रेड’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स की मालकिन काव्या मारन से पाकिस्तानी खिलाड़ी के खरीदने पर सवाल पूछा गया. उन्होंने अब इस सवाल पर चुप्पी तोड़ी है. काव्या का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है.
The Hundred: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन काफी चर्चा में रहती हैं. आईपीएल के दौरान वह अपनी टीम को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं और मैच के दौरान वह स्टेडियम में ही नजर आती हैं. काव्या मारन इंग्लैंड में खेली जाने वाली दं हंड्रेड लीग की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स की भी मालकिन हैं. उन्होंने द हंड्रेड लीग के ऑक्शन में पाकिस्कानी खिलाड़ी को खरीदा था, जिसके बाद भारत में उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. अब काव्या ने इस सवाल से बचने की कोशिश की है.
काव्या मारन का रिएक्शन वायरल
सनराइजर्स लीड्स की मालकिन काव्या मारन ने द हंड्रेड के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदा था. वह ऑक्शन में खुद मौजूद थीं. उन्होंने ही अबरार को 190,000 पाउंड (लगभग 2.45 करोड़ रुपये) में साइन किया था. हाल ही में उनसे अबरार को लेकर सवाल पूछा गया. लेकिन उन्होंने इस सवाल का जवाब टाल दिया और कहा कि “हम अपनी दोनों टीमों से बेहद खुश हैं; हमने हर पहलू को अच्छे से संभाला है.” उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया और बचते हुए नजर आईं.
अबरार अहमद को खरीदने के बाद भारत में उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा. उन्हें काफी ट्रोल किया गया था.
21 जुलाई से शुरुआत
द हंड्रेड लीग की शुरुआत 21 जुलाई से हो रही है. पहला मैच एमआई लंदन और सनराइजर्स लीड्स के बीच खेला जाएगा. सनराइजर्स लीड्स की कप्तानी जैक क्राउली संभालेंगे. इसके अलावा टीम में हैरी ब्रूक, बार्यडन क्रास भी शामिल हैं. विदेशी खिलाड़ी में अबरार अहमद के अलावा मिचेल मार्श, रियान रिकेल्टन और नाथन एलिस भी लीड्स का हिस्सा हैं. लीड्स की टीम में इंग्लैंड के अलावा दुनिया के कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का पासा अपने दम पर पलटने का दम रखते हैं.
|
|