21-07-2026 01:07:59 “नाक कटवा ली…”, रोहित शर्मा के आलोचकों पर मोहम्मद कैफ का फूटा गुस्सा

रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाहों पर अब मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हिटमैन के आलोचकों को करारा जवाब दिया है और बोलती बंद कर दी है.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा में रोहित शर्मा रहे. वजह उनकी संन्यास की अफवाह रही. दूसरे मैच के दौरान ही क्रिकेट के गलियारों में रोहित शर्मा को लेकर संन्यास की खबरें चल रही थीं. दावा किया जा रहा था कि रोहित लॉर्ड्स में होने वाला वनडे मैच अपने करियर का आखिरी मैच खेलेंगे. क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें साफ-साफ कह दिया है कि वह उन्हें आगे के लिए नहीं देख रहे हैं. हालांकि ये खबर झूठी साबित हुई. अब मोहम्मद कैफ ने रोहित के आलोचकों को करारा जवाब दिया है.
मोहम्मद कैफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने रोहित के आलोचकों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा "हो गया रिटायरमेंट? कटवा ली नाक. रोहित शर्मा का रिटायरमेंट वो खुद तय करेंगे. उनका यह हक बनता है. उन्होंने हिंदुस्तान के लिए इतना काम किया है, वह अपनी मर्जी से जाएंगे."
रोहित का किया बचाव
रोहित का बचाव करते हुए कैफ ने आगे कहा "अभी तो उन पर इतना दबाव बनाया जा रहा है कि भैया, आपका हो गया, अब आप जाओ और संन्यास लो. लेकिन इसी दबाव के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर उनके बल्ले से यह ऐतिहासिक शतक निकला है."
बीसीसीआई ने भी किया था समर्थन
रोहित के संन्यास की चल रही अफवाहों के बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ-साफ कहा था कि लॉर्ड्स में होने वाला मुकाबला हिटमैन का आखिरी मैच नहीं होगा. ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है. सैकिया ने भी रोहित का समर्थन किया था और संन्यास की चल रही अफवाहों पर विराम लगाया था.
रवि शास्त्री ने क्या कहा?
इसके अलावा रवि शास्त्री ने भी रोहित का समर्थन किया है. उन्होंने कहा "रोहित को खुद को साबित करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने सबको चुप करा दिया है. जब इस तरह की अफवाहें फैलती हैं, तो कभी-कभी यह परेशान करने वाला होता है."
रोहित का ऐतिहासिक शतक
लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने ऐतिहासिक शतक बनाया. वह इस मैदान पर वनडे में शतक ठोकने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने. रोहित ने 110 गेंदों में 138 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 17 चौके और 5 छक्के भी जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया था
|
|