Cric F Latest News ICC Rankings Recent Match
          Scorecard  
14-06-2026 06:29:48
Video: गूरनूर बरार के करियर का पहला ODI विकेट, चकमा खा गए इब्राहिम जादरान



India vs Afghanistan Ist ODI: भारत और अफगानिस्ता के बीच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में गुरनूर बरार ने न सिर्फ भारत को पहली कामयाबी दिलाई, बल्कि वनडे इंटरनेशनल में अपने विकेटों का खाता खोल लिया.

Gurnoor Brar First ODI Wicket: भारत के लिए डेब्यू करने वाले गुरनूर बरार ने शानदार शुरुआत की. उन्होंने 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे में अपने पहले ही ओवर में अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान का विकेट लिया. 13 जून 2026 को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में बरार के लिए ये लम्हा हमेशा के लिए यादगार बन गया.

गुरनूर बरार का खुला खाता
ये विकेट अफगानिस्तान टीम की पारी के दूसरे ओवर की 5वीं गेंद पर गिरा. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने एक ऐसी लेंथ वाली गेंद डाली जो पिच से बाहर की ओर निकली. इब्राहिम जादरान ने ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के बाहरी किनारे (लीडिंग एज) से लग गई और कप्तान शुभमन गिल ने मिड-ऑफ पर आसानी से कैच पकड़ लिया.



मायूस हुए जादरान
दाएं हाथ के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान के लिए ये पारी निराशाजनक रही और वो 4 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद मेहमान टीम का स्कोर 1.5 ओवर में 13/1 हो गया. हालांकि बाद में रहमानुल्लाह गुरबाज 51 गेंदों में 8 चौके और 8 छक्कों की मदद से टीम को काफी हद तक संभाल लिया.

अफगानिस्तान की प्लेइंग XI: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मोहम्मद सलीम साफी, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी.

भारत की प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.