Cric F Latest News ICC Rankings Recent Match
          Scorecard  
12-06-2026 08:05:26
BAN vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश की टीम ने रच दिया इतिहास, खत्म हो गई कंगारुओं की बादशाहत



BAN vs AUS: पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरी. जहां पर टीम को पहले मुकाबले में बारिश होने के कारण डकवर्थ लुईस नियम की वजह से 86 रनों से जीत मिली थी. अब बांग्लादेश की टीम ने दूसरे वनडे मैच में डकवर्थ लुईस नियम के कारण 5 विकेट से जीत मिली है.

BAN vs AUS: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक खेले गए पहले दोनों वनडे मैच बारिश से प्रभावित रहे हैं. पहले मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने डकवर्थ लुईस नियम की वजह से 86 रनों से जीत दर्ज की थी. दूसरे मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सरेंडर कर दिया. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 42 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए. जवाब में बारिश से बाधित इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के कारण 35वें ओवर में 5 विकेट से मैच जीत लिया.

ऑस्ट्रेलिया ने किसी तरह से बचाई इज्जत
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीरो के स्कोर पर ही 3 विकेट गंवा दिया था. मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली और मैट रेनशॉ अपना खाता भी नहीं खोल सके. कप्तान जोश इंग्लिस ने 34 अहम रन बनाए. कैमरून ग्रीन ने भी 25 रन बनाए. मार्नस लाबुशेन ने नाबाद रहते हुए टीम के लिए 55 रन बनाए. वहीं जेवियर बार्टलेट ने भी अहम 52 रन बनाए. जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 42 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 187 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा तनवीर इस्लाम ने भी 2 अहम विकेट हासिल किए. ऑस्ट्रेलिया की पारी बारिश से बहुत ज्यादा प्रभावित रही.



बांग्लादेश की टीम को मिली ऐतिहासिक जीत
बारिश से प्रभावित होने के कारण बांग्लादेश की टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 41 ओवरों में 192 रनों का लक्ष्य मिला. बांग्लादेश की टीम खराब शुरुआत मिली. तंजीद हसन तमीम बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. हालांकि दूसरे छोर से सौम्य सरकार ने 42 रन बनाए. इसके अलावा नजमुल हुसैन शंटो ने भी 41 रन बनाए. अंत में तौहीद हृदोय ने नाबाद 40 रन बनाकर अपनी टीम को 35वें ओवर में 5 विकेट से जीत मिली. बांग्लादेश की टीम ने पहली बार क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज हराई है. ऑस्ट्रेलिया के लिए जेवियर बार्टलेट समेट 5 गेंदबाजों ने 1-1 विकेट लिया.