Cric F Latest News ICC Rankings Recent Match
           
13-05-2026 06:30:03
CSK के नेट बॉलर पर BCCI की सख्ती का असर, IPL 2026 के बीच उठाना पड़ा दिल तोड़ने वाला कदम



CSK Net Bowler Jishan Adil: बीसीसीसीआई ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए मीडिया से जुड़े नए नियम लागू करने के बाद, आईपीएल टीम कैंप से शेयर किए जा रहे कंटेंट पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है. हाल का एक मामला चेन्नई सुपर किंग्स के नेट बॉलर जीशान आदिल से जुड़ा है, जिन्हें कथित तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अपने ट्रेनिंग वीडियो हटाने के लिए कहा गया.

BCCI ने हाल ही में ड्रेसिंग रूम और प्रैक्टिस एरिया के अंदर व्लॉगिंग जैसी एक्टिविटीज को रोकने के लिए ये नई गाइडलाइंस जारी की थीं. इस कदम पर तब सबका ध्यान गया, जब अर्शदीप सिंह के शेयर किए गए एक व्लॉग में युजवेंद्र चहल को वेपिंग करते हुए दिखाया गया. इससे बोर्ड के अंदर टीमों के डिसिप्लिन और प्राइवेसी को लेकर चिंताएं बढ़ गईं.

खबरों के मुताबिक बीसीसीआई आईपीएल के माहौल के अंदर से सामने आ रहे अनऑफिशियल वीडियो की बढ़ती संख्या को लेकर चिंतित है. टूर्नामेंट के दौरान डगआउट, ड्रेसिंग रूम और ट्रेनिंग सुविधाओं के आस-पास रिकॉर्ड किए गए कई क्लिप्स वायरल हो चुके हैं, जिससे सुरक्षा और टीम की अंदरूनी गतिविधियों के सार्वजनिक रूप से सामने आने को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं.

जीशान आदिल ने बाद में सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट ने उन्हें वो क्लिप्स डिलीट करने का निर्देश दिया था. उनके बयान के मुताबिक, CSK के प्रैक्टिस सेशन के बॉलिंग वीडियो ऑनलाइन तेजी से पॉपुलर हो गए थे, जिसके बाद टीम ने दखल दिया और उन्हें हटाने की गुजारिश की.

बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ कमेंटेटरों ने भी इन नियमों का उल्लंघन किया है. सूत्र ने आरोप लगाया कि एक पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर को आईपीएल मैच के एक टेंशन से भरे हालात के दौरान डगआउट के पास फुटेज रिकॉर्ड करते हुए देखा गया था, जिससे अनऑथराइज्ड कंटेंट बनाने को लेकर बोर्ड की फिक्र और बढ़ गईं.

ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अब सभी फ्रेंचाइजियों में कड़ी निगरानी के उपाय लागू किए जा रहे हैं. बीसीसीआई ने इन पाबंदियों का दायरा खिलाड़ियों के दोस्तों और परिवार के सदस्यों तक भी बढ़ा दिया है, ताकि ये एनश्योर किया जा सके कि टूर्नामेंट के दौरान बिना इजाजत के कोई भी सेंसेटिव विज़ुअल्स या बिहाइंड-द-सीन्स फुटेज शेयर न किया जाए.

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस निर्देश में कहा, बीसीसीआई/आईपीएल ऑपरेशंस टीम इस एडवाइजरी में दिए गए निर्देशों के पालन का आकलन करने के लिए समय-समय पर जांच कर सकती है. टूर्नामेंट परिसर के भीतर ऐसा कोई भी काम करते हुए पाए जाने वाला शख्स न केवल BCCI और IPL के नियमों का उल्लंघन कर रहा होगा, बल्कि वो लागू कानूनी ढांचे के तहत एक संज्ञेय अपराध भी कर रहा हो सकता है.