Cric F Latest News ICC Rankings Recent Match
          Scorecard  
13-05-2026 06:24:37
GT vs SRH: ईशान किशन ने चीते की फुर्ती से कैच पकड़कर लूटी महफिल, वाशिंगटन सुंदर रह गए हैरान



Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर ईशान किशन की जबरदस्त फील्डिंग का नजारा देखने को मिला, जब उनकी फुर्ती ने साबिक हुसैन को विकेट दिला दिया और वाशिंगटन सुंदर पवेलियन वापस लौट गए.

Ishan Kishan Took Stunning Catch: आईपीएल 2026 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाग आमने-सामने थे. इस मैच में एसआरएच के विकेटकीपर ईशान किशन ने एक शानदार कैच पकड़कर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. उन्होंने जीटी के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को शानदार अंदाज में आउट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

साकिब ने सुंदर को फंसाया
गुजरात टाइटंस की पारी के आखिरी ओवर में एसआरएच की तरफ से गेंदबाजी करने साकिब हुसान आए थे. ओवर की पांचवीं गेंद उन्होंने धीमी गति की शॉर्ट ऑफ लेंथ डिलीवरी फेंकी, जिसे सुंदर सही तरीके से पढ़ नहीं सके. बल्लेबाज पहले पुल शॉट खेलने के लिए तैयार थे, लेकिन गेंद की रफ्तार ने उन्हें पूरी तरह चकमा दे दिया.



ईशान का शानदार कैच
गेंद बल्ले का सही संपर्क नहीं बना सकी और मिडविकेट क्षेत्र की तरफ हवा में चली गई. शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि गेंद सुरक्षित जमीन पर गिर जाएगी, लेकिन विकेटकीपिंग कर रहे ईशान किशन ने शानदार फुर्ती दिखाई. उन्होंने तेजी से पीछे से दौड़ लगाई और सही समय पर डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पूरा किया.


जबरदस्त फील्डिंग ने किया हैरान
ईशान किशन की इस शानदार कोशिश ने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को हैरान कर दिया. वाशिंगटन सुंदर उस समय तेजी से रन बना रहे थे और उन्होंने 50 रन की अच्छी पारी खेली थी. ऐसे में उनका विकेट ऑरेंज आर्मी के लिए काफी अहम साबित हुआ. वाशिंगटन सुंदर ने 33 गेंदों में 50 रन का योगदान दिया, जो जीटी के लिए अहम साबित हुआ.