Cric F Latest News ICC Rankings Recent Match
          Scorecard  
11-05-2026 08:38:22
LSG को हराने के बाद भी CSK पर मंडरा रहा प्लेऑफ का खतरा, जानिए पूरा गणित



CSK Qualification Scenario: आईपीएल 2026 में सीएसके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने घर में लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया. हालांकि इस जीत के बाद भी सीएसके पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

CSK Qualification Scenario: 10 मई को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की और अंक तालिका में 2 पॉइंट्स लेकर बड़ा खेला कर दिया. सीएसके अब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है. टीम ने 11 मैच खेले हैं और अब येलो आर्मी के पास 3 मैच बचे हैं. हालांकि एलएसजी के खिलाफ जीत के बाद भी सीएसके का प्लेऑफ में खेलने का ख्वाब अभी पूरा नहीं हुआ है.

सीएसके का प्लेऑफ सेनेरियो
सीएसके के पास 3 मैच बचे हुए हैं. अगर सीएसके आगामी 3 मैच जीत जाती है तो उसके पास 18 अंक हो जाएंगे. ऐसे में वह आसानी के साथ क्वालीफाई कर सकती है. हैदराबाद और गुजरात टाइटंस भी 18 अंक से ज्यादा हासिल नहीं कर पाएंगे. ऐसे में बेहतर रन रेट वाली टीम को प्लेऑफ में खेलने का मौका मिल जाएगा.

अगर सीएसके अपने बचे हुए 3 मैच में से 2 मैच जीतती है तो उसके पास 16 अंक हो जाएंगे. तब, वे उम्मीद करेंगे कि एसआरएच, जीटी, आरसीबी, आरआर और पीबीकेएस में से कम से कम एक टीम 16 से अधिक अंक हासिल न करें. इसके अलावा अगर सीएसके 3 में से 1 मैच जीतती है तो उसके पास 14 अंक हो जाएंगे. ऐसे में टीम के लिए क्वालीफाई करना लगभग नामुमकिन होगा.

इन 3 टीमों से भिड़ेगी सीएसके
चेन्नई सुपर किंग्स का आगामी 3 मैचों में पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से 15 मई को होगा, जबकि 18 मई को येलो आर्मी की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होगी. वहीं, 21 मई को सीएसके का मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा. फिलहाल सीएसके 11 मैच में 6 जीत और 5 हार के साथ 12 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर आ गई है. पहले नंबर पर हैदराबाद 14, दूसरे नंबर पर जीटी 14, पंजाब किंग्स 13 और आरसीबी चौथे स्थान पर 12 अंक लेकर बनी हुई है.