Cric F Latest News ICC Rankings Recent Match
          Scorecard  
11-05-2026 08:36:41
MI के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किस पर फोड़ा IPL 2026 से बाहर होने का ठीकरा? RCB के खिलाफ हार के बाद छलका दर्द



Suryakumar Yadav Statement on Loss: IPL 2026 से मुंबई इंडियंस बाहर हो चुकी है. RCB के खिलाफ उन्हें 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. अब हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने कुछ बड़ी बातें कही हैं.

Suryakumar Yadav Statement on Loss: IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस से मुंबई इंडियंस का पत्ता कट गया है. RCB के खिलाफ रायपुर में मिली हार के बाद MI की टीम बाहर हो चुकी है. उनके लिए यह सीजन निराशाजनक साबित हुआ है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच अंतिम गेंद तक गया और वो इसे अपने पक्ष में नहीं कर पाए. हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव बेहद निराश नजर आए. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और आखिरी ओवर की गेंदबाजी को हार और MI के IPL 2026 से बाहर होने का कारण बताया.

RCB ने 2 विकेट से जीता मैच
MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में RCB ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन लगातार विकेट गंवाते रहे. आखिरी ओवर में RCB को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक हासिल कर लिया.

बावा को आखिरी ओवर देने पर क्या बोले सूर्या?

सूर्यकुमार यादव ने बताया कि राज अंगद बावा प्रैक्टिस सेशन में काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे. इसी वजह से उन्हें आखिरी ओवर की जिम्मेदारी सौंपी गई. उन्होंने कहा, राज अंगद बावा सीजन में लगातार अच्छी तरह अभ्यास कर रहे थे और जब हमने उन्हें देखा, तो वो एक प्रभावशाली ऑलराउंडर नजर आ रहे थे. इसी वजह से हम उनके साथ एक-दो ओवर के लिए गए. उन्होंने आखिरी ओवर की जिम्मेदारी निभाई और लगभग काम कर दिया था.

बल्लेबाजी में MI पिछड़ गई

सूर्यकुमार यादव का मानना है कि MI के बल्लेबाजी क्रम ने 10-15 रन कम बनाए. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हम 10-15 रन पीछे थे. हमने गलत समय पर विकेट गंवा दिए. नमन धीर और तिलक वर्मा ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वो शानदार था.

MI के बाहर होने पर छलका दर्द

सूर्यकुमार यादव ने MI के IPL से बाहर होने पर कहा, मुझे लगता है कि हम सिर्फ कोशिश कर सकते हैं. हमने अपना सबसे बेहतरीन देने की कोशिश की और जब भी मौका मिलेगा, हम ऐसा ही करेंगे. हमें इस स्थिति में रहने की आदत नहीं है और इसे झेलना आसान नहीं होगा.

अगले सीजन में करेंगे वापसी

सूर्यकुमार यादव ने अगले सीजन में MI की मजबूत वापसी का दावा किया. उन्होंने कहा, हमें इस सीजन काफी कुछ सीखने को मिला और हम अगले साल बेहतर तरीके से वापसी करेंगे.