Cric F Latest News ICC Rankings Recent Match
          Scorecard  
16-04-2026 07:47:43
RCB vs LSG: ऋषभ पंत को कंगारू गेंदबाज ने दिया जोरदार दर्द, Video में देखें कैसे इंजर्ड हुई कोहनी



Rishabh Pant Retired Hurt: आईपीएल 2026 में चोट का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, अब लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को आरसीबी के खिलाफ बीच मैच में चोट लगी, जिससे ये भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज काफी परेशान दिखे.

Rishabh Pant Injured On Josh Hazlewood Delivery: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत आरसीबी के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच में जोश हेजलवुड की गेंद कोहनी पर लगने के बाद, तीन गेंदों पर शून्य रन बनाकर ‘रिटायर्ड हर्ट’ हो गए. गेंद लगने पर ये बाएं हाथ के बल्लेबाज दर्द से कराह उठे और मेडिकल टीम से थोड़ी देर इलाज करवाने के बाद मैदान से बाहर चला गया.

तीसरे नंबर पर उतरे पंत
चौथे ओवर में एडेन मार्करम के आउट होने के बाद ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. ये विकेटकीपर-बल्लेबाज सीधे जोश हेजलवुड के सामने था, जो चोट के बाद वापसी कर रहे थे, और उसे बल्लेबाजी शुरू करने में काफी मुश्किल हो रही थी. इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपनी खास ‘बैक-ऑफ़-द-लेंथ’ गेंदें फेंकीं, जिससे बल्लेबाज को खेलने के लिए जगह ही नहीं मिल पा रही थी.

कोहनी से टकराई गेंद
ऋषभ पंत ने लगातार ऊपर उठती गेंदों का सामना करने की कोशिश की, लेकिन हेजलवुड की गेंदों की इस बौछार का उनके पास कोई जवाब नहीं था. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर जोरदार शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में ही रह गई और बल्ले से कोई संपर्क नहीं हुआ. अगली ही गेंद पर उन्होंने फिर से वैसा ही शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद में इतनी ज्यादा उछाल थी कि वो सीधे उनकी कोहनी के प्वॉइंट पर जा लगी. अगली गेंद पर भी वो ठीक से शॉट नहीं लगा पाए और गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर निकल गई.



मैदान पहुंचे फीजियो
LSG के कप्तान कोहनी पर लगी चोट से अभी भी उबरने की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने बीच मैदान में इलाज के लिए मदद मांगी. गेंद लगने से उनके शरीर पर चोट का निशान पड़ गया था और कोहनी पर सूजन भी साफ दिखाई दे रही थी, लखनऊ सुपरजायंट्स के फीडियो पैट्रिक फरहार्ट ने उन्हें फर्स्ट ऐड दिया. जिसके बाद उन्होंने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया. जब ये स्टार खिलाड़ी मैदान से बाहर जा रहे था, तो जोश हेजलवुड ने उनके साथ हमदर्दी जता रहे थे.

वापस लौटे पंत, लेकिन…
हालांकि ऋषभ पंत 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्रीज पर वापस लौटे, इस ठीक एक बॉल पहले आरसीबी के रसिक सलाम ने आयुष बदोनी को 38 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया था. हालांकि पंत ज्यादा देर पिच पर टिक नहीं पाए, अगले ओवर की 5वीं गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें फिल सॉल्ट के हाथों 1 रन के निजी स्कोर पर शिकार बना लिया.