16-04-2026 07:42:22 IPL 2026: ‘हमने उसकी कीमत चुकाई…’, LSG कप्तान ने किसे ठहराया हार का दोषी? ये वजह बनी करारी हार का कारण

IPL 2026 RCB vs LSG: लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम को इस सीजन की तीसरी हार आरसीबी के हाथों मिली है. टीम को इस मैच में खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा है. इस मैच में हार के बाद टीम के स्टैंड इन कप्तान निकोलस पूरन काफी निराश नजर आए. ऐसे में उन्होंने इस हार के लिए किसे जिम्मेदारी बताया आइए आपको भी बताते हैं.
IPL 2026 RCB vs LSG: लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम को आरसीबी के खिलाफ मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 146 रनों पर ढेर हो गई. इसके बाद आरसीबी ने 29 गेंद रहते मैच अपने नाम कर लिया. आरसीबी के लिए ये इस सीजन की चौथी जीत रही और टीम ने अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच चुकी है. इस करारी हार के बाद टीम के स्टैंडबाय कप्तान निकोलस पूरन काफी निराश नजर आए. मैच खत्म होने के बाद उन्होंने हार का ठीकरा किसके सिर फोड़ा है, आइए आपको भी बताते हैं.
खराब बल्लेबाजी बनी हार का कारण
लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए बुरी तरह से चोटिल हो गए. इसके बाद निकोलस पूरन टीम के लिए मैच में कप्तानी करते हुए दिखे. मैच खत्म होने के बाद उन्होंने हार को पूरी तरह से बल्लेबाजों की नाकामी बताया. उन्होंने कहा, “ये हमारे लिए एक मुश्किल सीजन है, हम अभी तक अच्छा नहीं कर पाए हैं. 175 रनों का स्कोर लड़ाई के लायक हो सकता था. इसमें कोई दोराय नहीं है कि हमारी टीम बल्लेबाजी में संघर्ष कर रही है, जिसकी कीमत आज हमने चुकाई. हम इससे वापसी करने की हर कोशिश करेंगे.”
इस सीजन पूरन का बल्ला भी पूरी तरह से खामोश रहा है. इसको लेकर वो कहते हैं, “मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और गेंद को अच्छे से हिट कर पा रहा हूं लेकिन टूर्नामेंट अभी तक मेरे हिसाब का नहीं गया है. ये पहले भी हुआ है. मुझे पता है कि इस स्थिति से कैसे लड़ना है. मुझे खुद पर विश्वास है कि मैं इससे वापस आ जाऊंगा.”
मैच में कहीं नहीं टिक पाई LSG
लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम इस मैच में हर डिपार्टमेंट में पीछे नजर आई. बल्लेबाजी करते हुए टीम का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका. सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में 40 रन बना हाईएस्ट स्कोरर रहे. 2 बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए तो वहीं 3 बल्लेबाज एक रन ही बना सके. कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा और उन्होंने केवल 1 रन ही बनाया. इसी के साथ उनकी कोहनी की चोट ने अब टीम की टेंशन दोगुनी करने का काम किया है. टीम पॉइंट्स टेबल में 2 जीत और 4 अंक के साथ 7वें नंबर पर है.
|
|