15-10-2025 07:12:03 Womens World Cup: न्यूजीलैंड-श्रीलंका मैच रद्द होने के बाद टीम इंडिया की बल्ले-बल्ले, पॉइंट्स टेबल में हुआ फायदा

ICC Womens World Cup 2025 Points Table: महिला वनडे विश्व कप 2025 में 14 अक्टूबर को न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला गया. हालांकि बारिश की वजह से मुकाबला रद्द कर दिया गया. दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले. मैच रद्द होने के बाद टीम इंडिया को इसका फायदा मिला. आइए डालते हैं अंक तालिका पर एक नजर.
ICC Womens World Cup 2025 Points Table: 14 अक्टूबर को न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला गया. हालांकि बारिश की वजह से मैच का नतीजा नहीं निकल सका, और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल गए. इस मैच के बाद अंक तालिका में बदलाव हुआ. भारत को मैच रद्द होने का फायदा हुआ. सेमीफाइनल के लिहाज से टीम इंडिया को मैच रद्द होने का फायदा मिल सकता है. इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 258/6 रन बनाए थे. लेकिन इसके बाद बारिश ने खेल बिगाड़ दिया.
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला रद्द
महिला विश्व कप 2025 के मैच नंबर 15 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड आमने सामने हुईं. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले का नतीजा बारिश की वजह से नहीं निकल सका. हालांकि इस जीत के साथ टीम इंडिया को फायदा हुआ. अगर ये मुकाबला न्यूजीलैंड जीत जाती तो वह भारत को पीछे छोड़ सकती थी. ऐसे में अब 1 अंक मिलने से न्यूजीलैंड पांचवें स्थान पर ही रहेगी.
ऐसा है टॉप 5 का हाल
अंक तालिका में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 7 अंक के साथ पहले नंबर पर है, जबकि इंग्लैंड 6 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं अफ्रीका भी 6 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है. चौथे नंबर पर भारत है, जिसके पास 4 अंक है. इसके अलावा न्यूजीलैंड 3 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है.
ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 का पॉइंट्स टेबल
टीम मैच जीते हारे टाई बिना परिणाम (NR) अंक नेट रन रेट (NRR)
ऑस्ट्रेलिया महिला 4 3 0 0 1 7 +1.353
इंग्लैंड महिला 3 3 0 0 0 6 +1.864
दक्षिण अफ्रीका महिला 4 3 1 0 0 6 -0.618
भारत महिला 4 2 2 0 0 4 +0.682
न्यूज़ीलैंड महिला 4 1 2 0 1 3 -0.245
बांग्लादेश महिला 4 1 3 0 0 2 -0.263
श्रीलंका महिला 4 0 2 0 2 2 -1.526
पाकिस्तान महिला 3 0 3 0 0 0
|
|